मंगलवार, 22 जनवरी 2013

सिंपल डिक्शनरी एप्लिकेशन



सिंपल डिक्शनरी एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर में हम अनेक शब्दकोश जोड़ सकते है। िहिंदी भाषा के प्रचार प्रसार में शब्दकोश की अपनी एक विशेष भूमिका है। मुफ्त शब्दकोश की उपलब्धता हमारी भाषा को संजीवनी प्रदान करती है। 
इस हिंदी शब्दकोश में अंग्रेजी-हिंदी, हिंदी-हिंदी,मराठी-हिंदी,बांग्ला-हिंदी, तेलुगु-हिंदी, कन्नड-हिंदी,पंजाबी-हिंदी शब्दकोश उपलब्ध है। यह कोश विभिन्न वेब साइट पर उपलब्ध थे जो अन्य फॉंट में थें जिसको मा. अनुनाद जी ने मेहनत और लगन से यूनिकोड में परिवर्तित करके मुझे भेज दिया था। यह कोश हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के प्रचार में मददगार साबित होगा। भाषा के प्रचार में मुफ्त शब्दकोश उपलब्ध होना जरुरी है। आज अँग्रेजी भाषा में करीब बीस लाख शब्दों का संग्रह मुफ्त वितरित किया जा रहा है। हमें यह सोचना होगा कि शब्दकोश के निर्माण में जो भारतीय काम कर रहे है वे यूनिकोड के सहारे अपनी भाषा का प्रचार करें और भाषा को इस डिजिटल विश्व मे जिवंत रखें.।
यह कोश नोटपैड में उपलब्ध है जिसे आप एस.डी.ए. (Simple Dictionary Application) सॉफ्टवेयर के डेटा फोल्डर मे पेस्ट करके काम में ला सकते है। एस.डी.ए. डाउनलोड करें- http://download.cnet.com/Simple-dictionary-application/3000-2279_4-10396727.html
 

शब्दकोश Hindi Dictionary - https://docs.google.com/folder/d/0B0UjY_0cWa2KRFc3N0RTM1UzdnM/edit
 

सरकारी कार्यालयों में हिंदी पदों नियुक्ति


गृह मंत्रालय  राजभाषा विभाग ने पत्र सं. 15/4/2005-रा.भा.(सेवा) दि. 17-02-2005 के द्वारा मंत्रालयों,विभागों,कार्यालयों  के न्यूनतम हिंदी पदों के बारे में मार्ग दर्शक सूचना जारी की है। विडंबना यह है कि हिंदी के रिक्त पद कई वर्षों से भरे नहीं जाते उपर से वर्तमान पदों में कटौती की जाती है। आदेश तो यह भी है कि किसी हिंदी के पदों को हटाते समय संबंधित विभाग,मंत्रालय द्वारा संबंधित कटौति का प्रस्ताव राजभाषा विभाग के पास भेजना चाहिए। यह समझने में नहीं आता कि आखिर  हिंदी के पद भरते ही क्यों है अगर इसी तरह हिंदी के पदों को हटाया जाएगा तो वर्तमान हिंदी पदों पर कार्यरत हिंदी कर्मियों को न  पदोन्नति के अवसर मिल पाएंगे न वे सरकारी कार्यालयों में ठिक तरह से काम कर पाएंगे। हमें इसके लिए कोई ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। 



पीठापुरम यात्रा

 आंध्र प्रदेश के पीठापुरम यात्रा के दौरान कुछ धार्मिक स्थलों का सहपरिवार भ्रमण किया। पीठापुरम श्रीपाद वल्लभ पादुका मंदिर परिसर में महाराष्ट्...