राजभाषा हिंदी से जुडे कर्मियों का मानस। हिंदी प्रेमियों के लिए उपयुक्त जानकारी एवं संपर्क सूत्र।
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
सिंपल डिक्शनरी एप्लिकेशन
सिंपल डिक्शनरी एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर में हम अनेक शब्दकोश जोड़ सकते है। िहिंदी भाषा के प्रचार प्रसार में शब्दकोश की अपनी एक विशेष भूमिका है। मुफ्त शब्दकोश की उपलब्धता हमारी भाषा को संजीवनी प्रदान करती है।
इस हिंदी शब्दकोश में अंग्रेजी-हिंदी, हिंदी-हिंदी,मराठी-हिंदी,बांग्ला-हिंदी, तेलुगु-हिंदी, कन्नड-हिंदी,पंजाबी-हिंदी शब्दकोश उपलब्ध है। यह कोश विभिन्न वेब साइट पर उपलब्ध थे जो अन्य फॉंट में थें जिसको मा. अनुनाद जी ने मेहनत और लगन से यूनिकोड में परिवर्तित करके मुझे भेज दिया था। यह कोश हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के प्रचार में मददगार साबित होगा। भाषा के प्रचार में मुफ्त शब्दकोश उपलब्ध होना जरुरी है। आज अँग्रेजी भाषा में करीब बीस लाख शब्दों का संग्रह मुफ्त वितरित किया जा रहा है। हमें यह सोचना होगा कि शब्दकोश के निर्माण में जो भारतीय काम कर रहे है वे यूनिकोड के सहारे अपनी भाषा का प्रचार करें और भाषा को इस डिजिटल विश्व मे जिवंत रखें.। यह कोश नोटपैड में उपलब्ध है जिसे आप एस.डी.ए. (Simple Dictionary Application) सॉफ्टवेयर के डेटा फोल्डर मे पेस्ट करके काम में ला सकते है। एस.डी.ए. डाउनलोड करें- http://download.cnet.com/Simple-dictionary-application/3000-2279_4-10396727.html
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें