गुरुवार, 12 जनवरी 2012

फेसबुक पर राजभाषा विभाग की उपस्थिति

अब राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने फेसबुक पर अपनी उपस्थिति दर्ज की है। हम राजभाषा विभाग के इस कदम का हार्दिक स्वागत करते है। फेसबुक संवाद का सशक्त माध्यम है। इसके द्वारा युवकों को आकर्षित करके उनके विचारों को समझने में मदद मिलेगी। राजभाषा विभाग ने तकनीकी क्षेत्र में अपना कदम रखा है। अनेक हिंदी ब्लॉगर, लेखक अब फेसबुक पर राजभाषा विभाग के पृष्ठ पर अपने विचार,प्रतिक्रियाएँ दे सकते है।
राजभाषा विभाग के तकनीकी अधिकारी श्री. केवल कृष्णन प्रशंसा के पात्र है। उन्होंने लिखा है कि -

      " राजभाषा के प्रचार-प्रसार हेतु फेसबुक की क्षमता का उपयोग करके करोड़ों  लोगों से जुड़कर, उन्हें राजभाषा के प्रचार-प्रसार में जोड़ा जा सकता है जिससे उन्हेंस राजभाषा विभाग की नीतियों और कार्य-कलापों से अवगत कराकर उनका फीडबैक भी लिया जा सकता है।  भारत सरकार के सभी मंत्रालय/विभाग/
कार्यालय भी इसके माध्यय से राजभाषा विभाग संबंधी जानकारी प्राप्त  कर सकते हैं।

       फेसबुक पर राजभाषा विभाग द्वारा निम्नं गतिविधियां की जा सकती हैं :

  •  विभाग तथा विभाग के अधीनस्थ कार्यालयों की महत्वपूर्ण गतिविधियां
  • हिंदी भाषा के शिक्षण हेतु केन्द्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान
  • केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो द्वारा अनुवाद प्रशिक्षण संबंधी टिप्स
  • आई.टी. टूल्स के प्रयोग हेतु जानकारी एवं प्रयोगकर्ताओं की समस्याओं का समाधान
  • अनुसंधान प्रभाग एवं क्षेत्रीय कार्यान्वेयन कार्यालयों द्वारा विभिन्‍न गतिविधियों जैसे नगर राजभाषा कार्यान्व्यन समितियों की बैठक आदि की सूचना उपलब्ध  करवाना
     आइए हम राजभाषा विभाग के इस नए कदम का हार्दिक स्वागत करें और सक्रिय योगदान प्रदान करें।

4 टिप्‍पणियां:

पीठापुरम यात्रा

 आंध्र प्रदेश के पीठापुरम यात्रा के दौरान कुछ धार्मिक स्थलों का सहपरिवार भ्रमण किया। पीठापुरम श्रीपाद वल्लभ पादुका मंदिर परिसर में महाराष्ट्...